पलवल। गांव पृथला में चोरों ने खेतों में स्थित दो निजी नलकूपों की मोटर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी हुई मोटरों में एक 10 एचपी और दूसरी 3 एचपी की है। पवन कुमार निवासी गांव पृथला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मोटर बरामद कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह सात नवंबर को सुबह करीब 10 बजे खेत पर पहुंचा तो सिंचाई के लिए निजी नलकूप से 10 एचपी की मोटर गायब मिली।आसपास जांच करने पर पता चला कि पड़ोसी किसान रमेश चंद के खेत में स्थित नलकूप से भी तीन एचपी की मोटर चोरी हुई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद