फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के दौरान चोरों ने मेट्रो को बनाया निशाना, काट लिया एक हजार मीटर तार

Thu, 22 Aug 2019 02:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो
विज्ञापन

नोएडा में चोरों का उपद्रव शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने घरों और दुकानों के बाद अब मेट्रो को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 14 अगस्त की रात को चोरों ने नोएडा सेक्टर-50 और 51 मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग एक हजार मीटर लंबे तांबे का तार काट लिया।

विज्ञापन


वो चोरी की इस घटना को अंजाम दे ही रहे थे कि इस बीच मेट्रो का मेंटेनेंस व्हीकल पहुंच गया, जिसे देखकर बदमाश 20 मीटर ऊंचे ट्रैक से कूदकर फरार हो गए। उन्होंने चोरी की इस घटना को तब अंजाम दिया जब 15 अगस्त के मद्देनजर पूरा शहर हाई अलर्ट पर था। 

घटना के खिलाफ नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक काटी गई तार मेट्रो को अर्थिंग देने का काम करती है। इसकी कीमत बाजार में 15 लाख रुपये से अधिक है। मौके पर सीढ़ी व रस्सी भी मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है। सीढ़ी व रस्सी के सहारे ही चोर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ते व उतरते हैं। इससे पहले भी मेट्रो ट्रैक पर इस तरह तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें