फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के घर ताला तोड़कर चोरी

Tue, 16 Dec 2014 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एक पूर्व सांसद के घर का ताला तोड़कर रविवार रात चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। इसके अलावा बीटा-वन सेक्टर में भी एक घर का ताला तोड़कर कीमती सामान उड़ा लिया। वहीं, दो कारों की बैटरी भी चुराकर चोर ले गए।
विज्ञापन


कासना कोतवाली सेक्टर-36 में एक पूर्व सांसद का मकान है। यहां पर वे कभी-कभार ही आते हैं, लेकिन उनके घर पर नौकर आदि रहते हैं। दो दिन पहले नौकर कहीं बाहर गया था और जब वह सोमवार को वापस आया तो देखा कि घर का ताला तोड़कर चोर एलईडी समेत कई कीमती सामान और 10 हजार रुपये की नकदी चुराकर चोर ले गए।

नौकर की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी गई है। वहीं, बीटा-वन सेक्टर में एक मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। हालांकि पीड़ित की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


वहीं, बीटा-वन सेक्टर में निरंजन कुमार समेत दो लोगों की कार की बैटरी चोरी चली गई। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि चोर गैंग के सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर सभी घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से चोरों ने ग्रेनो में आतंक फैला रखा है। कई कारों समेत करीब 12 कारों की बैटरी चोरी चली गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें