फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी: लोकेश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, अब खुलेंगे देश की सबसे बड़ी चोरी के हर राज!

Tue, 03 Oct 2023 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार शाम को दिल्ली पुलिस की टीम लोकेश को लेकर दिल्ली पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोकेश के पास से बरामद 18.675 किलोग्राम सोना और 2.50 लाख कैश भी टीम के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने के लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू की ट्रांजिट रिमांड दिल्ली पुलिस को मिल गई है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने लोकेश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

बुधवार शाम को दिल्ली पुलिस की टीम लोकेश को लेकर दिल्ली पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोकेश के पास से बरामद 18.675 किलोग्राम सोना और 2.50 लाख कैश भी टीम के हवाले कर दिया गया। पुलिस लोकेश को दिल्ली लाकर चोरी की वारदात के राज खोलने का प्रयास करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगपुरा इलाके के भोगल एरिया में मौजूद उमराव सिंह ज्वैलर्स के यहां चोरों ने 24 और 25 सितंबर की रात को 25 करोड़ का सोना उड़ा लिया था। वारदात के बाद देश की सबसे बड़ी चोरी के मुख्य आरोपी लोकेश को शुक्रवार को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दिल्ली से चोरी 18 किलो से ज्यादा सोना व कैश मिला।

शनिवार को लोकेश को अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने अपने केस में उसकी रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने तीन अक्तूबर तक उसे बिलासपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। लोकेश की रिमांड समाप्त हुई तो दिल्ली पुलिस की ओर से दोबारा उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी गई। रायपुर कोर्ट ने मंगलवार को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड देकर लोकेश को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस बुधवार शाम तक लोकेश और केस प्रॉपर्टी को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके बाद लोकेश से पूछताछ की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लोकेश ने दिल्ली में भी कुछ लोगों से मदद लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें