फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: DRDO रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में लाखों की चोरी, महिला वैज्ञानिक के घर से जेवर समेत अन्य कीमती सामान साफ

Tue, 26 May 2026 11:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त है और लाखों रुपये के गहने, चांदी के बर्तन, घड़ियां और अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में स्थित डीआरडीओ के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरों ने लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना डीआरडीओ की एक महिला वैज्ञानिक के घर में हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त है और लाखों रुपये के गहने, चांदी के बर्तन, घड़ियां और अन्य कीमती वस्तुएं गायब हैं।

बता दें कि यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स माना जाता है। ऐसे में, इस तरह की चोरी की घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (सीसीटीवी) फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें