फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बवाना फैक्टरी में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय बैथा (28), मोहम्मद इस्राइल (19) और साहिल उर्फ बतला (22) के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी की 13,400 रुपये की नकदी और शिव-पार्वती परिवार की पीतल की मूर्ति बरामद की गई है। इसके अलावा, एक अन्य चोरी के मामले में दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 16-17 अक्तूबर की देर रात बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित एक फैक्टरी के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। फैक्टरी के मुख्य कार्यालय से नकदी और मूर्ति चोरी कर ली गई थी। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने कहा कि फैक्टरी मालिक शिवम अग्रवाल की शिकायत पर 17 अक्तूबर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें