दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सोमवार शाम एक नाइजीरियाई युवक के पास से संदिग्ध वस्तु मिली। एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट होने से युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 4:30 बजे दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही थी।
एक नाइजीरियाई युवक के बैग को एक्सरे मशीन पर रखने पर सुरक्षाकर्मियों को कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखीं। सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुछ ब्लैक पेपर और एक बोतल मिले। बोतल को टेप से पैक किया गया था। इस बारे में पूछे जाने पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया।