फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर बदमाश ने युवक के सीने में मारी गोली

Wed, 04 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बदरपुर टोल के पास मंगलवार रात एक युवक को किसी बदमाश ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी।
विज्ञापन


घटना के बाद युवक खुद एक ऑटो चालक की मदद से पुलिस के पास पहुंचा। सके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक बिट्टू मूल रूप से बिहार के कटिहार का निवासी है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि वह करीब दो माह पहले कटिहार से फरीदाबाद आया था। वह पल्ला के नवीन नगर क्षेत्र में किराये पर रहता है और दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बिट्टू ड्यूटी से लौट रहा था। बदरपुर बॉर्डर के पास पल्ला जाने के लिए वह एक ऑटो में बैठने जा रहा था। इस दौरान उसकी एक युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गई।

पुलिस के मुताबिक शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। इसी बीच दूसरे युवक ने बिट्टू पर गोली चला दी। गोली उसके सीने के दाहिनी ओर लगी। इस दौरान आरोपी युवक फरार हो गया।

बिट्टू एक ऑटो चालक की मदद से पास ही स्थित थाना सराय ख्वाजा पहुंच गया। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

थाना सराय ख्वाजा पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम को बिट्टू का ऑपरेशन किया जाएगा। कटिहार में मौजूद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो बृहस्पतिवार सुबह तक दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में ऑटो चालक व आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी युवक व पीड़ित दोनों ने शराब पी हुई थी। इसी दौरान उनमें झगड़ा हो गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली चलाने वाला युवक बिट्टू का परिचित तो नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें