जीटीबी अस्पताल के छठी मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। जहर खाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि पत्नी से झगड़ा होने पर उसने यह कदम उठाया है।
पुलिस के मुताबिक जॉनी परिवार के साथ गढ़ी गाजियाबाद में रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। जॉनी का फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम था। रविवार को उसकी किसी बात पर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई।
झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
मंगलवार को हालात में सुधार होने के बाद जॉनी ने जीटीबी अस्पताल की छठी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पंखे से फंदा लगाकर ऑटो चालक ने दी जान
लोनी। रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में ऑटो चालक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसके कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। रामपार्क कालोनी में ऑटो चालक इसराफुल (40) परिवार के साथ रहता था।