फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चश्मा लगाते ही बदल जाती है दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों से लेकर युवाओं तक में दिख रहा उत्साह, आभासी दुनिया में रेसिंग और एडवेंचर का ले रहे अनुभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। व्यापार मेले में इस बार खरीदारी और खानपान के साथ तकनीक का रोमांच भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। भारत मंडपम में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का अनुभव लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सिर पर वीआर हेडसेट लगाते ही सामने की दुनिया बदल जाती है और कुछ पलों के लिए ऐसा महसूस होता है, जैसे व्यक्ति किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गया हो।

मेले में सजे प्ले वर्स में वीआर गेम, हाई-स्पीड रेसिंग और रोमांचक गतिविधियां आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। युवा आभासी दुनिया में रेसिंग का अनुभव ले रहे हैं। वहीं बच्चे अलग-अलग खेलों के जरिये तकनीक को करीब से समझ रहे हैं। परिवार के साथ मेला घूमने आए लोग भी इन गतिविधियों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआर का आकर्षण इसकी वास्तविकता जैसा अनुभव है। स्क्रीन पर खेल देखने के बजाय इसमें व्यक्ति खुद को खेल का हिस्सा महसूस करता है। रेसिंग के दौरान ऐसा लगता है, मानो तेज रफ्तार गाड़ी वास्तव में चला रहे हों। मेले में वीआर का इस्तेमाल मनोरंजन के साथ जागरूकता के लिए भी किया जा रहा है। विभिन्न पवेलियन में आभासी तकनीक के माध्यम से जटिल विषयों को सरल तरीके से समझाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह व्यापार मेला तकनीक, मनोरंजन और नए अनुभवों का संगम बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें