फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहा रही थी महिला, अंदर घुस आया मकान मालिक

Tue, 16 Jun 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत मकान मालिक का भाई नहा रही महिला किरायेदार के बाथरूम में घुस गया। दलित जाति की पीड़िता का आरोप है कि युवक ने बदनीयती से उसके नहाते वक्त पर्दा हटाया।
विज्ञापन


सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केस की जांच एसीपी बल्लभगढ़ को सौंपी गई है। दिल्ली में नर्सिंग का जॉब करने वाली एक दलित महिला बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में पति के साथ एक घर में किराये पर रहती है।

महिला के मुताबिक उसका पति एलएलबी की परीक्षा देने 8 जून को हिमाचल प्रदेश गया है। वह घर पर अकेली रह रही है।
विज्ञापन

जब महिला ने मचाया शोर

रविवार की सुबह 11:30 बजे वह घर के बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय मकान मालिक का भाई निहाल सैनी दबे पांव आया और बाथरूम का पर्दा हटा दिया।

महिला का आरोप है कि निहाल ने शराब पी रखी थी और उसे नहाते हुए देखने के लिए ही ऐसी हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

एएसआई रामेश्वरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को ही जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें