फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से दुखी महिला ने दी जान

Tue, 22 Dec 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा के शिव विहार निवासी 26 वर्षीय महिला ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटे पति और भाइयों को उसका शव पंखे से बंधा कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शादी के नौ साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण महिला दुखी रहती थी, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कासगंज के रहने वाले संजीव पत्नी काजल और उसके दो भाइयों के साथ रहते हैं। संजीव सालों के साथ ही नोएडा की एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। गुजारा नहीं चल पाने के कारण गांव शिफ्ट होने का मन बना लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को संजीव और दोनों साले फैक्ट्री में हिसाब करने गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वे लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे के छेद से अंदर झांककर देखा। अंदर काजल का शव पंखे से लटक रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने भी घटनास्थल की निरीक्षण और छानबीन की।

एसओ खोड़ा अवधेश यादव ने बताया कि संजीव और काजल की नौ साल पहले शादी हुई थी, मगर उनकी संतान नहीं थी। इस कारण काजल दुखी रहती थी। यही मौत का कारण लग रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें