फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए पैसे नहीं थे पैसे तो तो बेच दिया बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं का लाख ढिंढोरा पीटें लेकिन मुफलिसी के मारे आज भी जस के तस हैं। दो जून की रोटी और इलाज के लिए लोग आज भी अपने हृदय के टुकड़े को बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक हृदय विदारक वाकया सोमवार को गोरखी मोहल्ले में देखने को मिला। यहां बीमारी से तंग एक महिला खुद के इलाज के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को पांच हजार रुपये में बेचने आई थी।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो महिला कुछ ही देर में बच्चे सहित गायब हो गई। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला के दिल में है छेद

लोगों ने बताया कि सोमवार को एक 40 वर्षीय महिला ढाई साल के बच्चे को लेकर गोरखी मोहल्ले में पहुंची। महिला ने मोहल्ले की महिलाओं से बच्चे को बेचने की बात कही। इस पर महिलाएं आश्चर्यचकित हो गईं।

धीरे-धीरे महिला के पास लोगों की भीड़ पहुंच गई। महिला ने खुद को बुलंदशहर निवासी बताया। उसने कहा कि उसके दिल में छेद है। इलाज के लिए रुपये नहीं हैं। इसलिए वह अपने बच्चे को बेचना चाहती है।

कुछ लोगों ने जब पुलिस में सूचना दी तो महिला मौका देखकर वहां से भाग गई। बाद में लोगों ने महिला की काफी तलाश की लेकिन को पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि कहीं महिला किसी दूसरे के बच्चे को चुरा कर ले आई हो। हालांकि पुलिस ने इस तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें