फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मौसम की करवट, सर्दी में होने लगा गर्मी का अहसास, तापमान 26.7 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले एक सप्ताह से बदल रहा मौसम, अब सुबह व शाम की सर्दी रहेगी, दिन में तेज धूप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली में मौसम बदल रहा। फरवरी की सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते एक सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस फरवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। अब सुबह व शाम हल्की सर्दी रहेगी और दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना भी नहीं है, इस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में सोमवार को सुबह सवेरे के समय हल्की धुंध सी रही, लेकिन आठ बजे के बाद से तेज धूप निकली। इस बीच हवाएं भी चलती रही। इस कारण दिन में गर्मी का अहसास हुआ। जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री से दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज केंद्र पर अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पांच फरवरी के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली में यह रहेगा कि आंशिक बादल रह सकते हैं और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी तक हल्की बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 14 व 15 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें