फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने योग्य नहीं है गाजियाबाद का पानी

Thu, 03 Apr 2014 02:11 PM IST
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप बिना फिल्टर किए पानी पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए। गाजियाबाद का पानी पीने लायक नहीं है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नेचुरल साइंस विभाग की सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक प्रदूषण की वजह से गाजियाबाद और आसपास के जिलों का पानी जहरीला हो गया है। आधा दर्जन इलाकों से लिए गए नमूनों में हानिकारक तत्व एल्केलाइन, क्लोराइड, टीडीएस, मैग्नीशियम, आयरन और नाइट्रेट की अधिक मात्रा पाई गई है। इन तत्वों के कारण गैस्ट्रिक कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बन सकता है।

नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नेचुरल साइंस विभाग ने गाजियाबाद के पेयजल पर एक सर्वे रिपोर्ट दी है। सर्वे में शोध के लिए बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, एनएच-24, राजनगर एक्सटेंशन, जीटी रोड और कविनगर से नमूने लिए गए।
विज्ञापन


नमूनों की जांच के बाद इंटरनेशनल जरनल ऑफ एनवायरमेंटल मानीटरिंग एंड एनालिसिस में प्रकाशित रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े मिले। रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद का पानी सीधे तौर पर पीने योग्य नहीं है।

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की वजह से बुलंदशहर, दादरी के पानी में भी हानिकारक तत्व की मात्रा बढ़ रही है। लोनी और मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से हापुड़ और मेरठ तक का पानी प्रभावित हो रहा है।

सर्वे में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के 83 प्रतिशत, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के 50 प्रतिशत और कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के 41 प्रतिशत नमूने फेल हो गए हैं। मेरठ रोड के सैंपल में टीडीस की अधिकतम मात्रा 774 एमजी प्रति लीटर पाई गई है जबकि मानक के अनुसार टीडीएस की मात्रा 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजियाबाद में औद्योगिक प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगाई जाए। पानी को उपयोग करने के बाद ट्रीट किया जाना चाहिए।

क्यों है खतरनाक
पानी में जिन तत्वों की अधिकता पाई गई हैं उनकी वजह से गैस्ट्रिक कैंसर की परेशानी हो सकती है। यह कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को डैमेज कर सकता है।

नाइट्रेट और फ्लोराइड की अधिक मात्रा बच्चों में डायरिया, बुखार, पेट में कीड़े और गर्भवती महिलाओं में कई तरह की परेशानी पैदा करती है। टीडीएस की अधिक मात्रा से पथरी की बीमारी भी होती है। नाइट्रेट से हाइड्रोफ्लूरोसिस की बीमारी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें