फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निजी स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग के दाखिले का इंतजार नहीं हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
-नर्सरी, केजी व पहली में दाखिले के लिए इस वर्ग की आवेदन प्रक्रिया अब तक नहीं हुई शुरु
विज्ञापन


-आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन के इंतजार में अभिभावक, बीते साल अब तक शुरु हुई थी आवेदन प्रक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली में दाखिले के इच्छुक आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्लयूएस) व वंचित वर्ग के लिए आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरु नहीं हो सकी है। जबकि सामान्य श्रेणी के लिए पहली सूची के दाखिले संपन्न हो चुके हैं और दूसरी सूची जारी होने वाली है। ऐसे मेें ईडब्लूएस व वंचित वर्ग श्रेणी के अभिभावक काफी परेशान हैं। इस वर्ग के अभिभावक लगातार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी। जबकि बीते साल जनवरी में ही दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी हो गए थे और तीन फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया था।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए 75 फीसदी सीटों के लिए 23 जनवरी को पहली सूची व प्रतीक्षा सूची जारी हो चुकी है। स्कूलों में इस सूची के आधार पर नामी स्कूलों की सीटें तो लगभग भर चुकी हैं। वहीं अब दूसरी सूची नौ फरवरी को जारी होगी। ऐसे में कई अभिभावक ऐसे हैं जो बच्चे का दाखिला सामान्य श्रेणी में नहीं होने पर आर्थिक पिछड़े वर्ग के तहत दाखिले की आस कर रहे हैं। अब उन्हें 25 फीसदी आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग, विशेष जरूरत वाले बच्चों की सीटों पर दाखिले शुरू होने का इंतजार है। ना ही अब तक इन सीटों के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं और ना ही शेड्यूल जारी हुआ है। इस माह के मध्य तक दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें