संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क परिवहन, राजमार्ग और कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री हर्ष ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया। उन्होंने कहा, कि छात्र जीवन से उनका इस कॉलेज से जुड़ाव रहा। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर भरत सिंह ने कॉलेज की विरासत का परिचय करवाया और कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर, एफएसआई के कार्यकारी निदेशक उमेश कुमार ध्यानी, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान के संस्थापक कुलपति डॉ अजीत कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणि, प्रसिद्ध वकील और कॉलेज के चेयरमैन जे पी शर्मा, जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफेसर आसमी रजा ने भी छात्रों से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिये पुरस्कार दिये।