फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा नहीं भरेंगे हाउस टैक्स, सचिवालय पर दिया धरना

Wed, 04 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए हाउस टैक्स, जायदाद टैक्स के विरोध में करीब 40 गांवों के लोगों ने बुधवार को लघु सचिवालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम उपाय़ुक्त को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वह टैक्स नहीं भरेंगे।

खेड़कीदौला, नरसिंहपुर, खटौला, वजीराबाद, चकरपुर, सिकंदरपुर, सुखराली, गुड़गांव गांव, बसई, धनकोट, झाड़सा, कन्हई समेत करीब 40 गांवों के  लोग धरना देने के लिए एकत्र हुए। ग्रामीणों नेे टैक्स लिए जाने का विरोध करते हुए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक धरना दिया।

इन गांवों के निवासी नरेश सहरावत, नत्थू सरपंच, सुबे सिंह बोहरा, हंसराज, अशोक तंवर, अशोक हंस, जगदीश यादव, विनोद तंवर, सतीश सरपंच, ओम यादव, राजेश यादव, दुली सरपंच, अशोक नंबरदार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के 40 गांवों की पंचायतें खत्म कर नगर निगम के अधीन कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत का फंड व जमीन निगम के कब्जे में आ गई। निगम के पास पंचायतों की अधिग्रहित होने वाली जमीन का पैसा व पंचायती फंड का करीब एक हजार करोड़ रुपया है।

अब निगम इन गांवों से हाउस टैक्स की मांग कर रहा है, जिसे देने के लिए ग्रामीण तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें