नई दिल्ली। ललितअर्पण महोत्सव 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में दो नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। महोत्सव अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसकी थीम ‘परंपरा, बदलाव और प्रसार’ है।
कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति ‘सुमंग: द साइलेंट पिलर्स’ थी। इसमें रामायण के महिला पात्रों मंदोदरी और उर्मिला की अनकही कहानियों को नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। यह प्रस्तुति सुपर्णा सिंह और महिमा सत्संगी ने दी। इसके बाद प्रसिद्ध नृत्यांगना संजुक्ता सिन्हा ने ‘नूर’ नाम से अपनी प्रस्तुति दी। इसमें इन्सान के भीतर की रोशनी और जीवन के संघर्ष को नृत्य के जरिये दर्शाया गया। दोनों प्रस्तुतियों में भारतीय नृत्य परंपरा और आधुनिक अभिव्यक्ति का संगम देखने को मिला। संवाद