फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में विचाराधीन कैदी ने किया खुदकुशी का प्रयास 

Mon, 30 Sep 2019 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में शनिवार को एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। एक वार्डर ने उसे देख लिया और फंदा से उतारकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस उसके साथ रह रहे कैदियों से पूछताछ कर खुदकुशी के प्रयास के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि विचाराधीन कैदी की पहचान सोहन सिंह (50) के रूप में हुई है। वह जेल संख्या दो में बंद है। जेल सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कैदी बैरक के गेट में लोहे की पाइप से फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। 

इस दौरान वहां से गुजर रहे वार्डर ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर जेलकर्मी वहां पहुंचे और सोहन सिंह को फंदे से नीचे उतारकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक वजह स्पष्ट नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें