फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से ट्रेनों में टिकट पाना होगा मुश्किल

Thu, 25 Dec 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप जनवरी में टूर प्लान कर रहे हैं तो टिकट अभी से करा लें। भीषण कोहरे के चलते एक जनवरी से 15 फरवरी तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


ऐसे में बाकी ट्रेनों में पैसेंजर का लोड बढ़ जाएगा। टिकट पाने के लिए ट्रेनों में मारामारी रहेगी। इन दिनों में ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल होगा।

उत्तर भारत में पड़ रहे जबरदस्त कोहरे की वजह से ट्रेनें चार से 36 घंटे तक लेट चल रहीं हैं। जनवरी महीने में कोहरा और बढ़ने के आसार है। ऐसे में रेलवे ने फॉगी सीजन के लिए ट्रेनों के संचालन का प्लान बना लिया है।

रेलवे ने लंबी दूरी की 30 ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी कर ली हैं। इनमें कुछ ट्रेनें 31 दिसंबर और बाकी 1 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
लिच्छवी, दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल, वाराणसी-देहरादून, देहरादून-उज्जैन उज्जैनी, नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी, सिक्किम महानंदा, अमृतसर-सहरसा जनसेवा, बरौनी-लखनऊ, कालिंदी, कुंभ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी, सियालदह-दिल्ली बाई-वीकली, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, आनंद विहार-राजेंद्रनगर जनसाधारण, इलाहाबाद-हरिद्वार, मोगा-नई दिल्ली शताब्दी 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


कोलकाता से आनंद विहार जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस सिर्फ कोलकाता से मुगलसराय तक चलेगी। इसके अलावा सात अन्य ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी।

सीमांचल और हापुड़ पैसेंजर रद्द, 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट
कोहरे की वजह से बुधवार को कई ट्रेनें रद्द हो गईं। इन ट्रेनों को रद्द करने की रेलवे की कोई पूर्व प्लानिंग नहीं थी। लेकिन कोहरे की वजह से 20 से 25 घंटे लेट चल रही इन ट्रेनों को रद्द कर शेड्यूल को मैनेज करने की कोशिश की गई। सीमांचल एक्सप्रेस, महाबोधि और गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाली शटल को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


इनके अलावा महानंदा 30 घंटे, फरक्का 7:30 घंटे, शहीद 20 घंटे, श्रमजीवी 5 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी 37 घंटे, ऊंचाहार 15 घंटे, छत्तीसगढ़, ब्रह्मपुत्र, लिच्छवी 11 घंटे, पुरुषोत्तम, सद्भावना 12 घंटे, रीवा 16  घंटे, स्वतंत्रता सेनानी ,15 घंटे, कोलकाता 17 घंटे, कानपुर शताब्दी 7:30 घंटे लेट रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें