अभी तक तो विमान उड़ान के ही गो एराउंड होकर जहां से चली थी वहीं वापस आने का मामला सुनने को मिलता था लेकिन अब रेलगाड़ी भी गो एराउंड होने लगी है।
सुनने में यह जरूर अटपटा लगेगा, लेकिन मगध एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से यूपी के रास्ते बिहार जाने के लिए रवाना तो हुई, लेकिन वापस दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच गई। यात्री जब वापस दिल्ली पहुंचे तो अचंभित रह गए।
रेलवे की लेटलतीफी तो आम है, लेकिन बीच रास्ते से वापस आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार देर रात मगध एक्सप्रेस (12204) ट्रेन नई दिल्ली से 8 बजे रात में जानी थी।
लेकिन यह ट्रेन ढाई बजे रात में स्टेशन से रवाना हुई। दिल्ली से रवानगरी के बाद यह ट्रेन दनकौर स्टेशन के पास ठहर गई। इसके बाद यह ट्रेन यात्रियों के साथ वापस मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर 12 घंटे बाद वापस आ गई।