फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी अकेली थी तो घर में घुसा पड़ोसी और फिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में रविवार दोपहर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेगमपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। उसके पिता बेलदारी करते हैं, वहीं उसकी मां मजदूरी करती है।

रविवार को पीड़िता के परिजन काम पर गए थे, जबकि किशोरी घर में अकेली थी।
विज्ञापन

धमकी दी और उसके साथ रेप किया

दोपहर डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय अमित उसके घर में जबर्दस्ती घुस गया। अमित ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। दोपहर तीन बजे पीड़िता के परिजन खाना खाने के लिए घर आए। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

परिजन उसे लेकर बेगमपुर थाने पहुंचे और पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें