फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने किया रेप, पीड़िता अब मांग रही मौत

Thu, 21 May 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय न मिलने से आहत होकर दुष्कर्म पीड़िता छात्रा अब इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए भटक रही है। बुधवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जेवर कोतवाली क्षेत्र निवासी 11वीं की छात्रा को पड़ोस का ही एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था। एक दिन मौका पाकर उसने छात्रा के साथ घर में ही दुष्कर्म कर दिया और शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया।

आरोप है कि कुछ दिनों बाद शिक्षक ने शादी करने के बहाने से छात्रा को अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वे कोतवाली गए लेकिन वहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए पीड़िता मांग रही इच्छा मृत्यु

इसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अदालत के दबाव के चलते करीब चार माह के बाद जांच अधिकारी ने एफआईआर लगा दी।

वहीं आरोपी शिक्षक अब किसी दूसरी लड़की से सगाई करने जा रहा है और इस बात से पीड़िता आहत हो गई है। ऐसे में उसने कानूनी गुहार लगाई है।

पीड़िता बुधवार को एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के समक्ष प्राण त्यागने की अनुमति मांगने गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें