फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बहीन कन्या विद्यालय की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बहीन की छात्राओं को हरियाणा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्राओं को फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मान दिया गया। विद्यालय की 12वीं कक्षा में 35 में से 19 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि शेष सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। चंचल कुमारी ने 474 अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं 10वीं कक्षा में 69 में से 36 छात्राएं मेरिट में रहीं और प्रीति ने 475 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि स्कूल ने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देकर नई मिसाल कायम की है। प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार गुप्ता ने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम में अभिभावक और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें