फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उटावड़ के जूना मोहल्ले में आग से हड़कंप, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
उटावड़ के जूना मोहल्ले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग खाली प्लॉट में रखे बिटौड़ों और लकड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी, जो तेजी से फैलती चली गई। आग ने कुछ ही देर में कई उपलों के बिटौड़ों को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के घरों तक पहुंच गई। इससे कई लोगों के मकानों की दीवारों में दरारें आ गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग का गाड़ियां मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि समय रहते काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीण आलम खान ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें