फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूति वार्ड में निकला सांप, शोर मचाने पर नर्स ने मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन के सामान्य अस्पताल में सोमवार देर रात प्रथम तल स्थित गायनी वार्ड में सांप निकलने का मामला सामने आया है। सांप देखकर शोर मचाने पर गर्भवती महिला की तीमारदार ने नर्स पर थप्पड़  मारने और अस्पताल से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अब स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। आठ माह की गर्भवती कादीपुर निवासी सुनीता अपनी पड़ोसी मुन्नी देवी के साथ सोमवार दोपहर अस्पताल आई थी।

उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। रात करीब एक बजे बेचैनी होने के कारण सुनीता ने गायनी वार्ड में सहारे से घुमाने के लिए कहा। वार्ड में घूमते समय अचानक सांप दिख गया।
विज्ञापन

सांप निकलने के बाद मचाया था शोर

जिसके बाद तीमारदार मुन्नी देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी गई। बाद में सांप को पकड़कर अस्पताल से निकाला गया।

शोर सुनकर उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने मुन्नी देवी को चुप कराने की कोशिश की। मुन्नी देवी का आरोप है कि नर्स ने उनके  थप्पड़  जड़ दिया और उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

इसके बाद वह सुबह तक अस्पताल के बाहर बैठी रहीं। सुबह उनकी हालत खराब हो गई। वहीं, मरीज सुनीता को मंगलवार सुबह नॉर्मल होने की वजह से छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें