विजयनगर में मोबाइल शो रूम का मालिक 15 लड़कों को शो रुम में बंद करके चला गया।
इस वजह से वे वोट नहीं डाल सके। बंधकों द्वारा फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद विजयनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को बंधन मुक्त कराया।
उधर, कविनगर में एक फैक्ट्री के मालिक ने अपने कर्मचारियों को वोट डालने से मना कर दिया।
कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर संबंधित थाने को आदेश किया गया कि मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों की वोट डलवाई जाए। इसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आयी।