फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : सीयूईटी यूजी रिजल्ट में देरी से नया सत्र 29 से

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू ने स्नातक के पहले वर्ष के छात्रों के लिए जारी किया अकादमिक कैलेंडर
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरे सेमेस्टर की शुरुआत 27 जनवरी से होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले स्नातक के छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। नए छात्रों के लिए सत्र की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। उसी दिन से कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। स्नातक के छात्रों के लिए नया सत्र एक अगस्त से शुरू होना था, लेकिन सीयूईटी रिजल्ट जारी होने में देरी के कारण दाखिले नहीं हो सके। इस कारण से सत्र शुरू होने में भी देरी हुई है।
डीयू ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया। अगस्त में कक्षाएं शुरू होने के बाद मिड सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होगा। ब्रेक के बाद कक्षाओं की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। परीक्षाओं की तैयारी व प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। वहीं, लिखित परीक्षाओं की शुरुआत 6 जनवरी से होगी। शीतकालीन अवकाश की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र अगले साल 20 जुलाई को समाप्त होगा।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जब तक सीयूईटी यूजी नहीं था, तब तक डीयू का अकादमिक कैलेंडर नियमित और व्यवस्थित रहता था। दाखिले, परीक्षा और अवकाश सत्र शुरू होने से पहले तय हो जाते थे। लेकिन, सीयूईटी आने के बाद से हर साल सत्र शुरू करने में देरी हो रही है और छात्र निजी संस्थानों का रुख कर रहे हैं। मालूम हो कि बीते सप्ताह ही सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी किया गया है। उसके बाद डीयू ने दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण की घोषणा की है। पहली सीट आवंटन सूची 16 अगस्त को और दूसरी 25 अगस्त को जारी की जाएगी इस तरह से दाखिले के दो राउंड संपन्न होने के बाद 29 अगस्त से कक्षाओं की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन



प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 27 जनवरी से होगा शुरू

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 27 जनवरी, 2025 को शुरू होगा। इस सेमेस्टर में नौ से 16 मार्च तक मिड सेमेस्टर ब्रेक होगा। इसके बाद फिर से कक्षाओं की शुरुआत 17 मार्च से होगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 25 मई से अवकाश मिलेगा। लिखित परीक्षाएं सात जून से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र में 29 जून से 20 जुलाई, 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे, इसी के साथ प्रथम वर्ष समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें