फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मान के बाद हरेंद्र को स्कूल से मिला बड़ा तोहफा

Mon, 28 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित होने वाला छात्र हरेंद्र चौहान सोमवार सुबह गढ़ी चौखंडी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पहुंचा। यहां प्रिंसिपल और शिक्षकों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल हरपाल सिंह ने बताया कि हरेंद्र को 11वीं तक सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाएंगी। उससे किसी भी मद में फीस नहीं ली जाएगी।

इसके अलावा उसे नि:शुल्क किताबें और यूनिफॉर्म भी मुहैया कराई जाएगी। प्रिंसिपल का कहना है कि अप्रैल में ली गई पीटीए की फीस भी उसे वापस कर दी गई है।
विज्ञापन

आर्मी ऑफिसर बनना है लक्ष्य

स्कूल में लौटने के बाद हरेंद्र बेहद खुश दिखा। अमर उजाला से बातचीत में हरेंद्र ने कहा कि उसे आर्मी ऑफिसर बनना है। रफवर्क करने के लिए प्रिंसिपल ने उसे शीट का बंडल दिया है।

प्रोजेक्ट खरीदने के लिए पैसे चाहिए थे इसलिए वजन नापने की मशीन से पैसे कमाने के बारे में सोचा। मैं सरकार से मिले पैसे से पढ़ाई पूरी करूंगा।

होशियारपुर निवासी हरेंद्र श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में नौवीं-बी वर्ग का छात्र है। उसने 8वीं की परीक्षा जूनियर हाईस्कूल होशियारपुर से पास की। उसे 65.5 फीसदी अंक मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें