फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनप्वाइंट पर लेकर स्कूल टीचर से लूटा सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ओमेगा सेक्टर में ग्रीन वुड सोसायटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे चार माह की बेटी और पति के साथ जा रही टीचर को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने घायल बच्ची को गनप्वाइंट पर लेकर टीचर व उनके पति से मारपीट की और नगदी व जेवर लूट लिए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग लुटेरों से जूझ रहे दंपति को तमाशबीन बने देखते रहे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं बढ़े। पुलिस को भी कई बार फोन किया गया मगर पीसीआर आधे घंटे बाद पहुंची।

ओमेगा सेक्टर निवासी मनोज पत्नी सारिका और चार माह की बेटी जाह्नवी के साथ रहते हैं। मनोज एटीएस सोसायटी सेक्टर-135 में आर्किटेक्ट हैं जबकि सारिका जेवर के गोपालगढ़ स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मनोज सारिका को परी चौक छोड़ने के लिए निकला था

बुधवार सुबह 7 बजे मनोज बाइक से सारिका को परी चौक छोड़ने के लिए घर से निकले। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि जब वह प्रकाश इंस्टीट्यूट और ग्रीन वुड सोसायटी के बीच में पहुंचे तो ब्लैक कलर की पल्सर पर सवार दे लुटेरे पीछे से आए और सारिका के कुंडल खींचने की कोशिश करने लगे।

नाकाम रहने पर बाइकर्स ने उनकी पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वो बच्ची सहित गिर पड़ीं। मनोज ने किसी तरह से बाइक संभालकर थोड़ी आगे रोकी तो एक लुटेरे ने तमंचा दिखाकर उनको रोक दिया।

वहीं, दूसरे बदमाश ने चार माह की बच्ची के ऊपर तमंचा तान दिया और उनकी पत्नी से दो सोने के कड़े, सोने की चेन, लॉकेट, कुंडल और पर्स में रखे करीब दस हजार रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर कासना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें