फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट छात्रों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी हमारी : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल दिल्ली सरकार के सहयोग से और भव्य होगा नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 8वें नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल में शिरकत की। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके भविष्य की जिम्मेदारी अब उनकी है। अगले साल उनके फेस्ट को दिल्ली सरकार और भी भव्य तरीके से आयोजित करेगी।



इस मौके पर पूर्व सेना प्रमुख व मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व माई होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट आज देश की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ा है। सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, कॉलेज, आईआईटी जैसी सभी सुविधाएं अब उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंच चुकी हैं। जिन राज्यों को पहले देश का आखिरी छोर कहा जाता था, आज वे देश की शुरुआत कहलाते हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बसे नॉर्थ ईस्ट के छात्रों और युवाओं को भरोसा दिलाया कि दिल्ली भी उनकी अपनी है और दिल्ली सरकार उनकी सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य के लिए हमेशा साथ खड़ी है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों की वेशभूषा, साड़ी और विविध सांस्कृतिक रंगों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का हर राज्य अपनी अनूठी सुंदरता और गर्व का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें