फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहिणी पुलिस ने सीबीआई अधिकार बनकर छापा मारने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ध्यानार्थ जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई से पकड़े गए हैं आरोपी, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल

दिल्ली में फर्जी सीबीआई गिरफ्तार :
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी छापे मारकर लोगों से पैसे या कीमती सामान ऐंठने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में बार और रेस्तरां की एक पूर्व गायिका, एक पूर्व बैंक कर्मी और होटल चलाने वाली एक महिला शामिल है। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जायसवाल ने बताया कि आरोपी 11 अगस्त को दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित एक घर पर काले कपड़ों में पहुंचे थे और उन्होंने कथित तौर पर फर्जी सीबीआई पहचान पत्र दिखाकर एक कारोबारी और उनकी मां को छापेमारी की धमकी दी। हालांकि पड़ोसियों के हस्तक्षेप और परिवार द्वारा उनके पहचान पत्रों पर सवाल उठाने के बाद आरोपी वहां से चले गए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों की पहचान जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आसिफा (29), बार और रेस्तरां में पूर्व गायिका पूजा अग्रवाल, बैंक के पूर्व कर्मचारी कुलदीप शर्मा (63), इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मरम्मत का काम करने वाले चंदर प्रकाश शर्मा (38) और शुभम उर्फ गोलू (25), राजवीर सिंह (21) तथा नितिन शर्मा (30) के रूप में हुई है।
उपायुक्त जायसवाल ने बताया कि इस मामले को सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी निगरानी और शिकायतकर्ता के पिता को भेजे गए फर्जी सीबीआई नोटिस के विश्लेषण के जरिए सुलझाया गया। यह घटना 11 अगस्त को रात 10 बजे हुई जब कारोबारी प्रथम अग्रवाल और उनकी मां प्रशांत विहार स्थित अपने घर पर थे। तभी छह पुरुषों और दो महिलाओं सहित लगभग आठ लोगों का एक समूह उनके आवास पर पहुंचा और खुद का परिचय सीबीआई अधिकारी के तौर पर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहचान पत्र दिखाए और कहा कि वे छापेमारी करने आए हैं। जब अग्रवाल और उनकी मां ने उनसे तलाशी वारंट दिखाने को कहा तो इन लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया। डीसीपी ने बताया कि जब पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने दावा किया कि अग्रवाल के पिता को एक नोटिस जारी किया गया है और यह कहकर चले गए कि वे इसे अपनी गाड़ी से निकाल कर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के लोगो वाले कपड़े बरामद : पुलिस उपायुक्त ने कहा कि चंदर के पास से सीबीआई के लोगो वाले कपड़े बरामद किए गए हैं, जबकि मोबाइल में फर्जी पहचान पत्रों की तस्वीरें मिली हैं। शुभम, राजवीर और नितिन ने पुलिस को बताया कि फर्जी छापेमारी में शामिल होने के लिए चंदर ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें चंदर और आसिफा ने पैसे दिए थे। पुलिस ने बताया कि आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं जिनमें फर्जी पहचान पत्रों की तस्वीरों के साथ-साथ समूह के सदस्यों की सरकारी अधिकारियों की पोशाक में तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

फोटो-फर्जी पहचान पत्र की फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें