फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोलचक्कर-सीलमपुर मार्ग पर बीच बीच में सिमट रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गोलचक्कर से सीलमपुर तक का महत्वपूर्ण मार्ग अलग-अलग हिस्सों में चौड़ाई घटने के कारण यातायात के लिए मुसीबत बना हुआ है। गोलकपुरी में सड़क करीब 80 फीट चौड़ी है, मौजपुर के पास यह घटकर 60 फीट और जाफराबाद में आकर 40 फीट रह जाती है।
विज्ञापन

इस चार किलोमीटर से भी कम के रूट पर गोकलपुरी, मौजपुर रेड लाइट, जाफराबाद और सीलपुर रेड लाइट के पास चार कूड़े के खत्ते बने हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। सुबह-शाम दफ्तर व स्कूल जाने के समय वाहनों के दबाव के चलते मार्ग पर रोजाना जाम लगता है। कूड़े से दुर्गंध भी राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ाती है।इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट से निकलना रोजाना युद्ध लड़ने जैसा हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें