फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: देहरादून के ध्यानार्थ <bha>--</bha> सड़क चालू... पर मैप से गायब एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के ध्यानार्थ सड़क चालू... पर मैप से गायब एक्सप्रेसवे
- दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहन, गूगल मैप पर न दिखने से यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को तेज करने वाला दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे भले ही जमीनी स्तर पर शुरू हो चुका हो, लेकिन डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म गूगल मैप पर इसका रूट अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एक्सप्रेसवे खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग नेविगेशन के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन मैप पर यह मार्ग उपलब्ध न होने के कारण उन्हें पुराने रास्तों पर ही भेजा जा रहा है। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी इस समस्या को उठाया है और सवाल किया है कि जब सड़क चालू हो चुकी है, तो मैप पर क्यों नहीं दिख रही।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी नए हाईवे या एक्सप्रेसवे को डिजिटल मैप पर जोड़ने की प्रक्रिया चरणबद्ध होती है। इसमें सैटेलाइट इमेज, ग्राउंड सर्वे, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स की पुष्टि और तकनीकी परीक्षण शामिल होते हैं। जब तक ये सभी प्रक्रियाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक नया रूट मैप पर लाइव नहीं किया जाता। इसके अलावा, यह एक्सप्रेसवे फिलहाल चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है, जिससे इसकी पूरी कनेक्टिविटी और इंटरचेंज प्वाइंट्स को अंतिम रूप देने में समय लग रहा है। यही वजह है कि मैपिंग प्लेटफॉर्म पूरी तरह सत्यापित डेटा मिलने के बाद ही इसे अपडेट करते हैं। परिवहन विशेषज्ञों का कहना है कि नए मार्ग को मैप पर आने में कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है। तब तक यात्रियों को साइन बोर्ड और स्थानीय दिशा-निर्देशों के आधार पर ही यात्रा करनी होगी। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही यह एक्सप्रेसवे डिजिटल मैप पर भी दिखने लगेगा, जिससे सफर और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें