गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज का अपमान करने के आरोप में पावर कारपोरेशन के जेई व एसडीओ पर गाज गिर सकती है। राज्यपाल आफिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं।
लोनी क्षेत्र के बलरामनगर पावर स्टेशन पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर इसे सम्मानपूर्वक उतारा नहीं गया था। रात में यह हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया और सुबह इसके ऊपर से लोग निकलते रहे।
जब कारपोरेशन अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो क्षेत्र के लोगों ने जमीन पर पड़े राष्ट्रध्वज के फोटोग्राफ कराकर डीएम से शिकायत की थी। इसे राज्यपाल, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है।
इसमें पूछा गया है कि आखिर आरोपियों पर क्या कार्रवाई की गई। प्रमाण होने के बावजूद इसमें लापरवाही किस स्तर पर हुई। डीएम ने भी इस मामले में कमेटी गठित कर जांच कराने को कहा है।