फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शोभायात्रा और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राजधानी के मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं में तैयारियां तेज हो गई हैं। करोल बाग में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति अपने आयोजन का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है। इसके तहत एक सितंबर को विशाल शोभायात्रा और झांकियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं चार सितंबर को पूर्वी कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर समेत राजधानी के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, कीर्तन और आरती के आयोजन होंगे। करोल बाग में आयोजित होने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ एक सितंबर को गुरु गंगेश्वरधाम से होगा। महामंडलेश्वर स्वामी आनंद भास्कर महाराज, स्वामी वेदानंद महाराज और आचार्य विक्रमादित्य के सान्निध्य में कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद, महंत विवेक शाह महाराज और अजय भाई मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें