फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों और तल्खी के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे केजरीवाल

Tue, 25 Aug 2015 12:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच लंबे समय से चल रहे विवादों के बीच आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ये मुलाकात दोपहर 12 बजे पीएम आवास 7 आरसीआर पर हो सकती है। केजरीवाल पीएम से मुलाकात में दिल्ली के सभी मुद्दों पर बात करेंगे।

वे दिल्ली पुलिस और केंद्र के राज्य सरकार के प्रति रवैये की भी शिकायत पीएम मोदी से करेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल लगातार पीएम पर हमले बोलते रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम से शिकायत करेंगे केजरीवाल

सूत्रों के मुताबिक 22 सितंबर को दिल्ली में कोऑपरेटिव फेडरेलिज्म को लेकर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल पीएम मोदी को निमंत्रण देंगे।

केजरीवाल ने पीएम से मुलाकात के लिए तकरीबन एक महीने पहले समय मांगा था लेकिन पीएम ने व्यस्तताओं का हवाला देकर तब वक्त नहीं दिया था।

लेकिन पीएम ने जब केजरीवाल को जन्मदिन के बधाई दी थी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें