बृहस्पतिवार को मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़खल झील में करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को स्वच्छता अभियान चलाने का संदेश पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में इस अभियान से उनके जन्मदिन का तोहफा देना चाहती हैं।
दो अक्तूबर तक सुबह 7 से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाएंगी। वहीं, जिला कोर्ट परिसर में वकीलों ने मोदी का जन्मदिन सादगी से मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान कोर्ट परिसर में लड्डू भी बांटे गए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शिवदत्त वशिष्ठ, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जेपी अधाना, आरएस नागर आदि शामिल रहे।