फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की समस्याओं के समाधान पर नवाचार करे डीटीयूः उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनजीत सिंह संधू ने डीटीयू कोर्ट की आठवीं बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की कोर्ट की आठवीं बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्यपाल ने दिल्ली की गंभीर चुनौतियों जैसे वायु प्रदूषण, ऊर्जा परिवर्तन, सीवेज प्रबंधन और यातायात जाम के भावी समाधान विकसित करने के उद्देश्य से अनुसंधान और नवाचार को तेज करने का आग्रह किया। साथ ही विश्वविद्यालय को एक व्यावहारिक और जन आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित स्टार्टअप और इनक्यूबेशन इकोसिस्टम विकसित करने की सलाह दी। उपराज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा एआई और आईओटी जैसे उभरते क्षेत्रों में की जा रही पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रमुख प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रूप में डीटीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में सार्थक योगदान दे सकता है। बैठक में डीटीयू कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा सहित कई दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें