फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मकोका मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख रुपये और गाड़ी बरामद

Fri, 09 Oct 2026 05:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने मकोका के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नरेला थाना पुलिस ने आरोपियों विनोद उर्फ खलीफा और विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, विनोद पर 10 और विकास पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि नरेला इलाके में सक्रिय संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ वर्ष 2020 में मकोका की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम को उनके बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में विनोद की निशानदेही पर लांपुर इलाके में चल रहे सट्टा अड्डे का पता चला। पुलिस ने वहां छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया और जुआ अधिनियम के तहत अलग मामला दर्ज किया। इसके बाद सोनीपत स्थित विनोद के घर पर छापा मारा गया, जहां से अपराध से अर्जित 30 लाख रुपये नकद और एक महिंद्रा की कार बरामद हुई। पुलिस अब आरोपियों की अन्य संपत्तियों और अपराध से अर्जित रकम का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें