फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कमानी सभागार में हमारे राम नाटक का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के कमानी सभागार में शुक्रवार को चर्चित रंगमंचीय प्रस्तुति ‘हमारे राम’ का मंचन किया गया। रामायण के अनकहे प्रसंगों और पात्रों के मनोवैज्ञानिक पक्षों को केंद्र में रखकर तैयार इस नाटक ने दर्शकों को एक अलग दृष्टिकोण से महाकाव्य को देखने का अवसर प्रदान किया। प्रस्तुति का सबसे बड़ा आकर्षण वरिष्ठ अभिनेता आशुतोष राणा रहे, जिन्होंने रावण के किरदार को अपनी प्रभावशाली अभिनय क्षमता और दमदार संवाद अदायगी से जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

उनके मंच पर आते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। नाटक में रामायण के पारंपरिक कथानक के साथ उन पहलुओं को भी उकेरा गया, जिन पर सामान्यतः कम चर्चा होती है। नाटक के गीतों में शंकर महादेवन, सोनू निगम, कैलाश खेर और आशुतोष राणा की आवाज़ों का विशेष योगदान रहा, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से कथा से जोड़े रखा। निर्देशक गौरव भारद्वाज के कुशल निर्देशन और कुमार विश्वास और मनीष वैद्यन के लेखन ने प्रस्तुति को विचारोत्तेजक आयाम प्रदान किया। नाटक ने धर्म, कर्तव्य, नैतिकता और मानवीय मूल्यों जैसे विषयों पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए दर्शकों को सोचने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार के मंचन को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी। प्रस्तुति के दौरान सभागार में बड़ी संख्या में कला और रंगमंच प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने नाटक के कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और भव्य प्रस्तुति की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें