चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल में युवती से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप कतर एयरलाइंस में कैप्टन पर लगा है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस पायलट फायाज एएच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, मुंबई की 27 वर्षीय शिया (परिवर्तित नाम) पत्रकार है। वह 27 अगस्त को आईटीसी मौर्या होटल में ठहरी हुई थी।