फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पसमांदा समाज ने उठाई राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पसमांदा मुस्लिम समाज का 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित किया गया। इसमें समाज की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पसमांदा मुस्लिम समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हुसैन मंसूरी ने किया। अधिवेशन के दौरान संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि समाज को आरक्षण का पूरा लाभ मिलना चाहिए और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से पसमांदा समाज की जातिवार जनगणना कराने, आबादी के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी देने और शिक्षा व रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें