फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 16 को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। छठ पूजा पर दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों के अलावा सरकार के अधीन आने वाले स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) पर भी यह आदेश लागू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बात कही थी। अब सरकार की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद इस फैसले पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें