फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नेता ही संभालेंगे प्रचार की कमान

Thu, 20 Mar 2014 08:14 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चुनावों तक स्टारों की रैली निकालने वाली समाजवादी पार्टी इस बार चुनाव में अपने मंत्रियों और पार्टी के नामचीन चेहरों के दम पर लड़ने जा रही है।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सैफई में नाचते स्टारों की बजाय सिर्फ एक फिल्मी हस्ती जया बच्चन का ही नाम है। अन्य सभी स्टार प्रचारक सपा के ही मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह, सीएम अखिलेश यादव, आजम खां, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव के अलावा फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का नाम है।
विज्ञापन


बिग बी अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। जया बच्चन ही इकलौता ऐसा चेहरा हैं जोकि बालीवुड से संबंधित है।

अन्य स्टार प्रचारकों में किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, अनुराधा चौधरी, मुनव्वर सलीम, अहमद हसन, मनोज पांडेय, गायत्री प्रसाद प्रजापति, रामसकल गुर्जर, राजेंद्र सिंह राणा, चितरंजन स्वरूप का नाम है।
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि पार्टी ने पूरे प्रदेश से सिर्फ शामली जिले के जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह कश्यप को भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। यही 40 स्टार प्रचारक अलग-अलग सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें