फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिवधनुष भंग होते ही गूंजा पंडाल

सार

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा सीबीडी ग्राउंड में श्री बालाजी रामलीला के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। रामायण के प्रसंगों और ऑपरेशन सिंदूर की मंच प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में चल रही श्री बालाजी रामलीला में चतुर्थ नवरात्र पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा पंडाल रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से गूंज उठा और दर्शक एक के बाद एक दृश्य देखकर भावविभोर हो गए। रामलीला का आगाज माता जानकी के पुष्प वाटिका में सहेलियों संग गौरी पूजन से हुआ। इसके बाद राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर के लिए अनेकों राजाओं को आमंत्रित करने का दृश्य दिखाया गया। जब दरबार में उपस्थित सभी राजाओं के प्रयासों के बाद भी शिवधनुष न टूटा, तब राजा जनक क्रोधित हो उठे। उसी दौरान ऋषि विश्वामित्र के आदेश पर प्रभु श्रीराम ने जैसे ही धनुष भंग किया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मंच पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की झलक भी दिखाई गई। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के साहसिक अभियान को जब मंच पर दिखाया गया तो दर्शक तालियों से गूंज उठे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री विष्णु मित्तल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा पिल्लू और महामंत्री राम भाई ने अतिथियों का अंग वस्त्र और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा देकर स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें