फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और सीफूड को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचना चाहिए : चिराग पासवान

सार

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 24वें इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो का उद्घाटन किया। इस मेले में 260 स्टॉल लगे हैं और उद्योग विशेषज्ञ बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- ⁠केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया 24वें इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में बृहस्पतिवार को 24वां इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (आईआईएसएस-2025) मेले का आयोजन हुआ। सीफूड ट्रेड फेयर शो का उद्घाटन भारत मंडपम के हॉल नंबर 6 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया।उन्होंने कहा कि सीफूड को प्रोसेस किया जाए या उसमें वैल्यू एड हो तो उसकी गुणवत्ता नहीं घटनी चाहिए। चाहे सीफूड हो या अन्य खाद्य पदार्थ, सेफ्टी और गुणवत्ता पर फोकस रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि एवं सीफूड को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

मेगा शो के आयोजक सीफूड एक्सपोर्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईएआई) के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 28 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड फेयर शो में 260 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें तकनीकी सत्रों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सीफूड शो में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के पेशेवर, व्यवसायी और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें