फरीदाबाद-गुड़गांव बॉर्डर पर पहाड़ियों में स्थित बंधवाड़ी गांव में किडनी गिरोह और एक एनजीओ की गतिविधियों से ग्रामीणों डरे हुए हैं।
ग्रामीणों के पास जब कोई रास्ता नहीं बचा तो वे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिले। लोगों ने केंद्रीय मंत्री को एनजीओ और किडनी गिरोह को लेकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त एनजीओ की गतिविधियां संदिग्ध हैं। गांव के 10 से 12 साल के बच्चों को टारगेट बनाया जाता है।