फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flyover : बारापुला कॉरिडोर-नंदनगरी फ्लाईओवर की बाधा होगी दूर, हटेंगे पेड़; अब वृक्ष अधिकारी लेंगे अंतिम निर्णय

Sat, 05 Jul 2025 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने पेड़ों को हटाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। वृक्ष अधिकारी अब पेड़ों से संबंधित आवेदन की जांच कर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
नंदनगरी फ्लाईओवर पर चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी को जाम से राहत दिलाने वाली नंद नगरी फ्लाईओवर और बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन पेड़ों की बाधा के कारण काम रुका हुआ है। अब इसे लेकर जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने पेड़ों को हटाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। वृक्ष अधिकारी अब पेड़ों से संबंधित आवेदन की जांच कर अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतिम मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है जबकि नंद नगरी फ्लाईओवर का निर्माण दो से तीन माह में पूरा किया जाएगा। बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर मयूर विहार फेज-एक को सराय काले खां और दक्षिणी दिल्ली (एम्स) से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

लंबे समय से पेड़ों की कटाई की अनुमति के अभाव में यह परियोजना रुकी हुई है। इस परियोजना के रास्ते में मयूर विहार की ओर लगभग 274 पेड़ बाधा बने हैं। परियोजना का 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। केवल 690 मीटर का एक हिस्सा बाकी है, जहां पेड़ों की कटाई और जमीन अधिग्रहण की बाधाएं थीं। जमीन अधिग्रहण का मुद्दा पहले ही हल कर लिया गया है।
विज्ञापन


जाम से मिलेगी निजात
अधिकारियों ने बताया कि बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर से सराय काले खां के पास मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली तक का सफर सिग्नल-फ्री होगा। इससे न केवल जाम से राहत मिलेगी, बल्कि कम समय में वाहन चालक अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। इस परियोजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसे 2017 तक पूरा करना था, लेकिन पेड़ों की कटाई और जमीन अधिग्रहण जैसे कई मुद्दों के कारण इसमें देरी हुई।

नंदनगरी फ्लाईओवर का काम 70 फीसदी पूरा
नंदनगरी फ्लाइओवर मंडोली जेल परिसर से गगन सिनेमा तक बनाया जा रहा है। यहां 27 पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बने हुए हैं। हाल ही में दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत इस परियोजना को विशेष क्षेत्र की छूट दी गई है, जिससे पेड़ों की कटाई या प्रतिरोपण का निर्णय लेने का अधिकार वृक्ष अधिकारी को मिल गया है।

उपराज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार, 2.16 हेक्टेयर क्षेत्र को छूट दी गई है, लेकिन पेड़ों की कटाई या प्रतिरोपण की अंतिम स्वीकृति वृक्ष अधिकारी द्वारा दी जाएगी। इसमें कम से कम पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इस फ्लाइओवर का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह फ्लाइओवर मंगल पांडे मार्ग को सिग्नल-फ्री बनाएगा। यह दिल्ली सरकार की 77 प्रमुख परियोजनाओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें